खटीमा गोलीकांड – मुख्यमंत्री धामी पहुंचे खटीमा के शहीद स्थल शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

Spread the love


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। खटीमा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर खटीमा के शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम धामी ने कहा कि शहीद हुए जवानों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं। उन्होंने राज्य के लिए अपनी मां की ममता, बहन की राखी, बच्चों के लाड़-प्यार को त्याग दिया। सीएम ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करने, पलायन रोकने, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।


Spread the love
और पढ़े  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हल्द्वानी दौरा- आज रहेगा रुट डायवर्जन, रात 9  बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *