खटीमा गोलीकांड – मुख्यमंत्री धामी पहुंचे खटीमा के शहीद स्थल शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

खटीमा गोलीकांड – मुख्यमंत्री धामी पहुंचे खटीमा के शहीद स्थल शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। खटीमा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर खटीमा के शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम धामी ने कहा कि शहीद हुए जवानों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं। उन्होंने राज्य के लिए अपनी मां की ममता, बहन की राखी, बच्चों के लाड़-प्यार को त्याग दिया। खटीमा गोलीकांड – मुख्यमंत्री धामी पहुंचे खटीमा के शहीद स्थल शहीदों को दी श्रद्धांजलि।सीएम ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करने, पलायन रोकने, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

और पढ़े  कोटद्वार: आईआईटी रुड़के के दीक्षांत समारोह के बाद लैंसडौन पहुंचे अजीत डोभाल और सीडीएस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…