हल्द्वानी: कल मुख्यमंत्री धामी के हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस ने किया ट्रैफिक डाइवर्जन।।

हल्द्वानी: कल मुख्यमंत्री धामी के हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर
नैनीताल पुलिस ने किया ट्रैफिक डाइवर्जन।।

*माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनता की सुविधा के लिए नैनीताल जिले में इस प्रकार रहेगी यातायात व्यवस्था।*

कल दिनांक 01.09.2022 को श्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनता की सुविधा तथा सुगम यात्रा के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा ट्रैफिक डाइवर्जन किया गया है –

🚗 हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों व जनपदों को जाने वाले वाहन प्रातः 9.00 बजे से भीमताल तिराहा से वाया ज्योलिकोट गेठिया होते हुए भवाली को भेजे जाएंगे।
🚗 मुक्तेश्वर से हल्द्वानी आने वाले वाहन समय 9.30 बजे के बाद खुटानी तिराहा से भवाली होते हुए वाया ज्योलिकोट हल्द्वानी भेजे जाएंगे।
🚗 आवागमन करने वाले बड़े वाहनों को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गरमपानी, भवाली तथा खेड़ा काठगोदाम में रोका जाएगा। जिन्हे कार्यक्रम के उपरांत ही उनके गंतव्य स्थानों को भेजा जाएगा।

सम्मानित जनता से अपील है कि कृपया रूट प्लान के अनुसार ही यात्रा करें।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में छत पर सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, डिजिटल एग्रीमेंट को मिली कानूनी मान्यता
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…