हल्द्वानी :वकील साहब और उनकी सहायिका की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की,और की कार्रवाई करने की मांग।।

लाखनमंडी चोरगलिया निवासी बलराम ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में उसने तहसील परिसर में बैठने वाले वकील और उसकी सहायिका पर आधार कार्ड में जन्मतिथि सही करने के नाम पर 500 रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। साथ ही दोनों पर कार्रवाई करने की मांग की है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में बलराम ने कहा है कि वह तीन अगस्त को तहसील आधार कार्ड में जन्मतिथि सही कराने आया था। बलराम ने एडवोकेट और उसकी सहायिका का नाम देते हुए कहा कि उसने आधार कार्ड में जन्मतिथि सही कराने के एवज में 500 रुपये लिए। उसके बाद भी जब आधार कार्ड में जन्मतिथि सही नहीं हुई तो वह 23 अगस्त को दोबारा तहसील आया। उससे फिर 500 रुपये लिए गए। कहा कि इसके बाद उसकी जन्मतिथि सही नहीं हुई। बलराम ने सिटी मजिस्ट्रेट से दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

और पढ़े  पिथौरागढ़: मां-बेटे की कहानी: 14 वर्षीय जतिन की हार्ट अटैक से मौत, सदमा नहीं सह सकी मां ने नदी में लगाई छलांग, दी जान
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…