उत्तराखंड – Ranibagh Bridge: मुख्यमंत्री धामी ने किया रानीबाग टू-लेन पुल का उद्घाटन,सार्वजनिक वाहनों के लिए खोला पुल जाम से मिलेगा छुटकारा।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रानीबाग स्थित टू-लेन पुल का उद्घाटन किया। इसके बाद अब पुल सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इस पुल के शुभारंभ के साथ ही मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या का भी समाधान हो सकेगा।
लोक निर्माण विभाग भवाली ने 7.14 करोड़ रुपये की लागत से रानीबाग में पुल का निर्माण किया है। यह पुल 22 महीने में बनकर तैयार हुआ है जबकि इसे 18 महीने में तैयार किया जाना था। पुल का निर्माण कार्य पूरा हुए करीब एक माह का समय हो चुका है, लेकिन अब तक वीआईपी के इंतजार में पुल का लोकार्पण नहीं हो सका था जिसके चलते क्षेत्र से जाने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ रहा था।

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पुल का शुभारंभ करने के बाद जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस ब्रिज को बनने से पूर्व में लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा और आवागमन आसान हो जाएगा। यह पर्यटन की सुविधा और सामाजिक-आर्थिक उत्थान लाएगा।

और पढ़े  मां-बेटे की कहानी: 14 वर्षीय जतिन की हार्ट अटैक से मौत, सदमा नहीं सह सकी मां ने नदी में लगाई छलांग
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…