रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हल्द्वानी दौरा- आज रहेगा रुट डायवर्जन, रात 9  बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

ल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के चलते पुलिस ने शनिवार को रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। शहर के अंदर शनिवार को सभी खनन गेट बंद रहेंगे। शनिवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक भारी मालवाहक वाहन शहर में नहीं चलेंगे।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले सभी वाहन ज्योलीकोट, गेठिया होते हुए भवाली नए बाईपास से जाएंगे। हल्द्वानी आने वाले वाहन इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। पिथौरागढ़ और चंपावत से आने वाले वाहन वीवीआईपी मूवमेंट से 15 मिनट पहले खुटानी बैंड से 200 मीटर पीछे रोके जाएंगे। भीमताल मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। घोड़ाखाल स्कूल से वीवीआईपी फ्लीट के प्रस्थान करते ही भवाली-भीमताल मोटर मार्ग जीरो जोन रहेगा।

एसएसपी ने कहा कि हल्द्वानी में आवश्यक सेवा से जुड़े छोटे बड़े सभी वाहन बाईपास मार्ग का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार रोडवेज बसें अपने निर्धारित रूट से ही रोडवेज स्टेशन आएंगी। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से रोडवेज स्टेशन आएंगी। पर्वतीय क्षेत्र के लिए जाने वाली रोडवेज/केमू की बसें रोडवेज पूर्वी से ताज चौराहा होते हुए गौलापुल से नारीमन होते जाएंगी। सिडकुल और अन्य निजी बसें होंडा शोरूम तिराहा तक ही आएंगी।

हल्के वाहनों के लिए प्लान
बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन बाईपास से जाएंगे। यदि शहर में कुछ वाहन आ गए तो वह मंडी तिराहा से डायवर्ट होकर शनिबाजार होते हुए गौलापार बाईपास से जाएंगे। रामपुर रोड से आने वाले वाहन दिनेशपुर मोड़ (पंतनगर तिराहा) से एनएच 109 होते हुए नगला तिराहा से लालकुआं होते हुए आएंगे। यदि कुछ वाहन शहर में आ गए तो गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए जाएंगे। कालढूंगी से आने वाले वाहन नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए जाएंगे।

यहां जीरो जोन

और पढ़े  नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

नैनीताल बैंक तिराहा से सौरभ होटल तिराहा

दोनहरिया तिराहा-सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा

पानी की टंकी तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा

तिकोनिया चौराहा से कैनाल सड़क होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा

महारानी होटल तिराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा

यहां रहेगी पार्किंग

रैली की बसें तिकोनिया में सबको उतारकर बरेली रोड गांधी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगी।

गांधी इंटर कॉलेज व एचएन इंटर कॉलेज पार्किंग भरने पर बसें उत्थान मंच हीरानगर में पार्क होंगी।

काशीपुर, रामनगर, कालाढूंगी से आने वाली बसें पनचक्की रोड पर पानी की टंकी श्यामा गार्डन में कार्यकर्ताओं को उतारकर सेक्रेट हार्ट स्कूल में पार्क होंगी।

पहाड़ से आने वाली बसें आवास विकास तिराहा पर कार्यकर्ताओं को उतार कर एलआईसी ऑफिस में पार्क होंगी।

अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के भोजनालय के पास स्थित मैदान में की जाएगी। आम जनता के वाहनों के लिए घोड़ाखाल मंदिर के पास मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…