इन 5 कारणों के चलते भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा बने कैबिनेट मंत्री, तमाम बड़े नेताओं पर तरजीह दी गई,क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते है कैड़ा। 

लंबे समय से प्रदेश में रिक्त चल रहे कैबिनेट मंत्री के पदों का शुक्रवार को दूसरी नवरात्र पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.वि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विस्तार कर दिया गया। कुमाऊं से नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कैड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

 

साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच चेहरों को जगह दी है। इस बार कुमाऊं से केवल भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाया गया है। अब मंत्रिमंडल में कुमाऊं से सीएम धामी सहित चार विधायकों का प्रतिनिधित्व हो गया है।

आइए जानते हैं वे पांच कारण  जिनकी वजह से राम सिंह कैड़ा को कालाढूगी विधायक बंशीधर भगत, गंगोलीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पर जैसे बड़े नेताओं पर तरजीह दी गई।

मंत्री बनाने के पांच प्रमुख कारण 

1- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का भरोसा कायम करना।

2- युवा चेहरा होने के नाते कुमाऊं से कैड़ा को मंत्री का दायित्व सौंपा जाना।

3- भीमताल विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ होने के चलते कैबिनेट मंत्री बनना।

4- ओखलकांडा में वर्ष 2025 में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में विधायक की पत्नी कमलेश कैड़ा के द्वारा बागी होकर निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख का नामांकन करने के बाद भाजपा हाईकमान के आदेश पर नामांकन से नाम वापस लेना। 

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

5- भीमताल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना भी कैड़ा को मंत्री बनाने की मुख्य वजह बताई जा रही है।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…