केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु

केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चारों ओर फैली बर्फ से धाम की खूबसूरती देखते ही बन रही है। शुक्रवार को भी धाम में बर्फबारी जारी रही। खराब मौसम और बढ़ती ठंड के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। बर्फ से ढकी चोटियों और धाम के नजारे को देखकर यात्री मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

 

धाम में लगातार गिरते तापमान के बीच प्रशासन और पुलिस की टीमें यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े पहनने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और मौसम के अनुरूप यात्रा करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

इधर, शुक्रवार सुबह से जनपद के निचले इलाकों में भी मौसम खराब बना रहा। जनपद मुख्यालय सहित गुप्तकाशी, फाटा, जखोली और ऊखीमठ में आसमान बादलों से ढका रहा।

सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। 29 अक्तूबर को 7,328 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 18,60,360 हो गई है।

 

चारों ओर बर्फ की सफेद चादर, बीच में बाबा केदार का धाम और मनमोहक नजारे। बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है, भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, दर्शन कर की पूजा अर्चना
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…