केदार जाधव: भाजपा में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव,बोले- पीएम मोदी की उपलब्धियां मेरे लिए प्रेरणादायक

 

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव क्रिकेट के बाद राजनीति में अपनी पारी शुरू करने वाले हैं। मंगलावार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में केदार जाधव भाजपा में सामिल हो गए।  मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। चंद्रशेखर बावनकुले ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने कहा, 2014 से जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, उन्हें जिस तरह का प्यार और समर्थन मिला है और जिस तरह की उपलब्धियां पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हासिल की हैं, मुझे लगता है कि यह बहुत प्रेरणादायक है। मेरा लक्ष्य उनके नक्शेकदम पर चलना है और भाजपा के लिए जो भी छोटा योगदान हो सके, वह करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा।

 

केदार जाधव ने पिछले साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच आठ फरवरी, 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। चार मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने सिर्फ 35 रन बनाए थे। इस सीरीज में उन्हें सिर्फ दो मुकाबलों में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया था।

केदार जाधव ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था डेब्यू
केदार जाधव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू 2014 में किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रांची में पहला वनडे 16 नवंबर 2014 को खेला था। 73 वनडे में जाधव ने 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक लगाए। जाधव ने 27 विकेट भी अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो जाधव ने नौ मैचों में 123.23 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए। 

और पढ़े  रेलवे: ट्रेन में तेज आवाज में मोबाइल पर वीडियो देखना पड़ेगा महंगा, जुर्माना और जेल भी संभव, जानें...

चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले केदार
केदार भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लंबे समय तक खेले हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद का भी प्रतिनिधित्व किया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में केदार जाधव ने शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल में 95 मैचों में 123.17 के स्ट्राइक रेट से 1196 रन बनाए। उन्होंने चार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

  • Related Posts

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…

    यूएन: ‘जो अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो भारत को लेक्चर न दे।’ भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने…