काठगोदाम- युवकों की दबंगई, कार मैकेनिक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

हल्द्वानी के काठगोदाम में एक मोटर मैकेनिक को शुक्रवार को चार से पांच कार में आए युवकों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसे मरा जान छोड़कर चले गए। घायल मैकेनिक ने काठगोदाम थाना में तहरीर दी है। सीसीटीवी के जरिये युवकों की पहचान की जा रही है।

काठगोदाम निवासी बबलू ने पुलिस को बताया कि वह काठगोदाम में कार मैकेनिक का कार्य करता है। शुक्रवार देर शाम उसकी दुकान पर चार से पांच कार में सवार होकर 15 से 20 युवक आए और लाठी-डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे मरा समझने के बाद ही आरोपी वहां से गए। आसपास के लोगों ने अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। शनिवार की शाम मैकेनिक ने तहरीर दी।

 

अतिक्रमण बताकर दुकान खाली करने को कहा

बबलू ने बताया कि उसे पीटने वाले युवक उसकी दुकान पर आए और अतिक्रमण बताकर जगह खाली करने को कहा। उस पर धार्मिक टिप्पणी भी की।

तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी के जरिए युवकों की पहचान की जा रही है। अराजकता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द ही सबकी गिरफ्तारी होगी। – अमित कुमार सीओ हल्द्वानी।

और पढ़े  नैनीताल-कैंची धाम: 35 हजार वाहनों का दबाव, पहले से तय वीकेंड में क्यों बिगड़ा ट्रैफिक प्लान?
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…