जोशीमठ-मलारी Highway: भारी बारिश के दौरान बंद पड़ा जोशीमठ-मलारी हाईवे छोटे वाहनों के लिए खोला गया,सेना के वाहनों की आवाजाही अब भी ठप.

Spread the love

भारी बारिश के दौरान सलधार के पास चट्टान टूटने से बंद जोशीमठ-मलारी हाईवे को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। लेकिन, हाईवे के हिल साइड पर अभी भी बड़े-बड़े बोल्डर अटके हुए हैं, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। वहीं, सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है, जिससे सेना के वाहनों की आवाजाही अभी भी रुकी हुई है।

2 दिन पहले जोशीमठ-मलारी हाईवे चट्टान टूटने के कारण अवरुद्ध हो गया था। रविवार को दिनभर बीआरओ के मजदूर बोल्डरों को हटाने में लगे रहे लेकिन हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू नहीं हो पाया था। इससे नीती घाटी के ग्रामीणों के साथ ही सीमा क्षेत्र में जा रहे सेना के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई।
खतरा उठाकर आवाजाही कर रहे लोग
जोशीमठ-मलारी हाईवे बेहद तंग स्थिति में पहुंच गया है। यहां कई जगहों पर भूस्खलन और भू-धंसाव हो रहा है। रैणी गांव के समीप चट्टानी भाग से रह-रहकर भूस्खलन हो रहा है। ग्रामीण बोल्डरों के ऊपर से ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। इधर, बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी जल्द ही खोल दिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  Earthquake: बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई तीव्रता
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *