जम्मू कश्मीर मुठभेड़:- फिर हुई अनंतनाग में मुठभेड़, ऑपरेशन का चौथा दिन, और जवानों को बुलाया गया

जम्मू कश्मीर मुठभेड़:- फिर हुई अनंतनाग में मुठभेड़, ऑपरेशन का चौथा दिन, और जवानों को बुलाया गया

बीते 4 दिनों से कश्मीर के अनंतनाग में रुक रुक कर फायरिंग हो रही है। एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ स्थल पर फिर से गोलीबारी की आवाजें सुनी गई है। ऑपरेशन का चौथा दिन शुरू हुआ। घटनास्थल पर और अधिक सुरक्षा बल को बुलाया गया है। इससे पहले अनंतनाग जिले के कोकरनाग के अहलान गदूल जंगलों में मुठभेड़ के दौरान दो सैन्यकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई थी।

कोकरनाग में चल रहे ऑपरेशन और 15 अगस्त पर सुरक्षा को लेकर आईजीपी कश्मीर वीके बिरधी ने कहा कि पूरे कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। हमने कई सुरक्षा ग्रिड एक्टिव कर दिए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जब भी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही थी, सभी बातों को ध्यान में रखा गया। कोकरनाग ऑपरेशन अग्रिम चरण में है। जब भी सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलती है तो ऑपरेशन एडवांस ट्रैक पर पहुंच जाता है। हम शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विरोधी कोशिश कर रहे हैं।

और पढ़े  बिहार: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…