बैन हो रहे इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

 

यदि आपका भी फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट बैन हुआ है तो इसमें आपकी गलती नहीं है और आप अकेले नहीं हैं जिसके अकाउंट को बैन किया गया है। दुनियाभर में कई Facebook और Instagram यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि उनके अकाउंट बिना किसी ठोस वजह के बैन कर दिए गए हैं और उन्हें दोबारा एक्सेस पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। हाल ही में Meta ने स्वीकार किया था कि एक “तकनीकी गलती” के चलते कुछ Facebook Groups को गलत तरीके से सस्पेंड किया गया है, लेकिन अब हजारों यूजर्स दावा कर रहे हैं कि समस्या इससे कहीं ज्यादा व्यापक है और Facebook, Instagram और WhatsApp तक फैली हुई है।

लोगों की परेशानियां- कुछ की जिंदगी और रोजगार पर पड़ा असर

ब्रिटनी वॉटसन, कनाडा की 32 वर्षीय महिला ने बीबीसी को बताया कि मई में उनका Facebook अकाउंट 9 दिन तक बंद रहा और उन्हें आज तक यह नहीं बताया गया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। “Facebook मेरे लिए सिर्फ एक एप नहीं था। यही वो जगह थी जहां मेरी यादें थीं, मेरा परिवार, दोस्त, मेंटल हेल्थ सपोर्ट ग्रुप्स और मेरी खुशियों के पेज थे।”

उन्होंने बताया कि जब अकाउंट बैन हुआ तो उन्हें शर्म, घबराहट और अलगाव की भावना ने घेर लिया। इस घटना के बाद उन्होंने एक ऑनलाइन पिटीशन शुरू की, जिसे अब तक 25,000 से ज्यादा लोगों ने साइन किया है। जॉन डेल, लंदन के एक पूर्व पत्रकार, जो एक लोकल न्यूज ग्रुप चलाते हैं, का भी अकाउंट बिना किसी स्पष्ट कारण के 30 मई को सस्पेंड कर दिया गया।

और पढ़े  राजस्थान: रणथंभौर से कूनो और माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट, एक सफर में दिखेंगे चीते और बाघ

उन्होंने बताया कि अब ग्रुप पर कोई नया पोस्ट अप्रूव नहीं हो पा रहा और मेरी खुद की पोस्ट भी हटा दी गई हैं। वे अभी भी अपील की प्रक्रिया में हैं लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब या इंसानी सहायता नहीं मिल रही है।

 

मेरी कमाई पर असर पड़ा”- बिजनेस पर पड़ा सीधा असर

मिशेल डेमेलो, कनाडा की एक डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल, ने बताया कि जून के मध्य में उनके Facebook और Instagram दोनों अकाउंट सस्पेंड हो गए, जिससे उनका बिज़नेस लगभग ठप हो गया। “मेरी इनकम पर बहुत बड़ा असर पड़ा है… लोग सोचने लगे कि मैंने उन्हें ब्लॉक कर दिया या कुछ गड़बड़ हो गई है।” उनके सारे बिजनेस पेज, Facebook Marketplace और क्लाइंट्स से संपर्क के साधन भी बंद हो गए थे।

AI के जरिए हो रही सस्पेंशन?

सैम टॉल, इंग्लैंड के 21 वर्षीय युवक ने बताया कि उनका Instagram अकाउंट “कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स” के उल्लंघन के नाम पर सस्पेंड कर दिया गया और उनकी अपील को सिर्फ 2 मिनट में खारिज कर दिया गया। इतनी जल्दी निर्णय लेना मुमकिन ही नहीं है। ये पूरा प्रोसेस AI से चलाया जा रहा है। मेरे सारे दोस्त, यादें, सब कुछ चला गया और कोई इंसानी स्पष्टीकरण नहीं है।

Meta की सफाई और आलोचना

Meta ने बताया कि वे केवल उन्हीं अकाउंट्स पर कार्रवाई करते हैं जो उनके नियमों का उल्लंघन करते हैं और यूज़र्स को अपील का अधिकार मिलता है। कंपनी ने कहा कि वह AI और ह्यूमन मॉडरेशन दोनों के जरिए निगरानी करती है और उन्हें “गलती से सस्पेंशन की संख्या में कोई वृद्धि नजर नहीं आई है”, लेकिन यूजर्स की बात कुछ और ही कहती है, Reddit पर हजारों लोग इसी समस्या से जुड़े फोरम्स में चर्चा कर रहे हैं और कुछ Meta के खिलाफ क्लास एक्शन मुकदमे की योजना बना रहे हैं।

और पढ़े  कोलकाता भगदड़: चोरबागान हादसे के बाद कार्रवाई, हटाए गए गिरीश पार्क थाने के प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…

    राजस्थान: भिवाड़ी की डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, भारी नुकसान की आशंका

    राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। सांथलका औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में अचानक आग की लपटें उठने…