महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी एसयूवी, 8 लोगों की मौत

Spread the love

हाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार को पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर स्थित अंबेनाली घाट क्षेत्र में हुई। पीड़ित सतारा के रहने वाले थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे दापोली से सतारा जा रहे थे, तभी वाहन खाई में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र को जोड़ने वाले पोलादपुर महाबलेश्वर घाट पर यह भीषण दुर्घटना हुई। अंबेनाली घाट में एक कार गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई, जब सतारा जिले के अजगांव के आठ युवक दापोली में पर्यटन का आनंद लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अंबेनाली घाट के दाभिल गांव की सीमा में ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया।

 

राहत और बचाव अभियान जारी
जानकारी के अनुसार, पोलादपुर पुलिस प्रशासन और स्थानीय दल के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 1000 फुट गहरी खाई में गिरे लोगों को बचाने का काम शुरू किया गया। सोमवार सुबह सात बजे तक एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया था। घटनास्थल पर बचाव दल समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

कैसे हुआ हादसा?
अंबेनाली घाट क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर कार सीधे गहरी खाई में गिर गई। देर रात हुए हादसे और खाई के बेहद दुर्गम इलाके के कारण प्रशासन को दुर्घटना की सूचना मिलने में थोड़ी देरी हुई। बचाव दल के मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने रस्सियों की मदद से वाहन तक पहुंचने और फंसे हुए यात्रियों की तलाश करने की कोशिश रात भर जारी रखी। हालांकि, अंधेरा, गहरी खाई और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियां बचाव कार्य में भारी बाधा डाल रही हैं।

और पढ़े   जायदाद के लिए पोते ने लांघी सारी हदें, हांसी में दादा की निर्मम हत्या, लाठी-डंडों से वार

अंबेनाली घाट में पहले भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ साल पहले, दापोली स्थित डॉ. बालासाहेब सावंत कोंकण कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी, जिसमें लगभग 30 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक बार फिर हुए इस हादसे ने पहले हुई दुर्घटना की भयावह यादों को ताजा कर दिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर की भारत की तारीफ, ट्रंप बोले- मैं हूं PM मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर द्वारा साझा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट को फिर से पोस्ट किया है। इस पोस्ट में…


    Spread the love

    बढ़ी चिंता: इस्राइल के PM नेतन्याहू अचानक अस्पताल में भर्ती, पहले से कई बीमारी से हैं पीड़ित

    Spread the love

    Spread the loveइस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सोमवार शाम यरुशलम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि की गई। टाइम्स…


    Spread the love