लालकुआं- बिन्दुखत्ता में अवैध खनन कार्य जोरों पर,खनन माफिया जेसीबी लगाकर बेखौफ कर रहे हैं धड़ल्ले से खनन

Spread the love

लालकुआं- बिन्दुखत्ता में अवैध खनन कार्य जोरों पर,खनन माफिया जेसीबी लगाकर बेखौफ कर रहे हैं धड़ल्ले से खनन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिन्दुखत्ता में अवैध खनन कार्य जोरों पर चल रहा है यहां सब कुछ वन विभाग व खनन विभाग के नाक के नीचे हो रहा है लेकिन प्रशासनिक अमला शांत बैठा हुआ है बिन्दुखत्ता क्षेत्र में खनन माफिया खेतों में जेसीबी लगाकर तथा बड़े बड़े गड्ढे खोदकर शासन के दिशा निर्देशो की धज्जियां उड़ा रहे है बिन्दुखत्ता में शासन की पाबंदी के वाबजूद चल रहा अवैध खनन का कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं लोगों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई ना होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंदी पर है।
बताते चलें कि शासन ने पूरे प्रदेश में अवैध रुप से हो रहे खनन पर रोक लगाई हुई है। खनन के लिए शासन से आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रशासनिक अमले को दी गई है। इसके बाद भी लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता स्थित विकासपुरी खैरानी में वन विभाग व खनन प्रशासन की अनदेखी व मिलीभगत के चलते अवैध खनन का कार्य बे रोक-टोक चल रहा है। खनन माफिया खुलेआम खेतों में जेसीबी लगाकर तथा बड़े बड़े गड्ढे खोदकर खनन की क्रय विक्रय कर रहे है आरक्षित क्षेत्र होने के कारण स्थानीय लोगों ने इस बाबत वन विभाग से शिकायत भी है लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद है खनन माफिया खेतों से अवैध रूप से खनन चोरी कर सरकार को लाखों रूपए का चुना लगा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस और अपनी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं सूत्रों की मानें तो खनन माफिया और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से यहां खेल खेला जा रहा है वहीं इस बाबत पूछे जाने पर तराई पूर्वी उपप्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी का कहना है कि अब तक कहीं से अवैध खनन की शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  हल्द्वानी: पुष्पा से अब बने धुरंधर-: सिनेमा के हिट फॉर्मूले से उत्तराखंड की सियासत साध गए रक्षा मंत्री  राजनाथ, दिया संकेत

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *