लालकुआं: डंपर ने मारी सिडकुल कर्मी को जोरदार टक्कर उपचार के दौरान मौत

Spread the love

लालकुआं: डंपर ने मारी सिडकुल कर्मी को जोरदार टक्कर उपचार के दौरान मौत

नगर से खरीददारी कर हल्दूचौड़ के दीना डी-क्लास गांव को साइकिल द्वारा जा रहे सिडकुल कर्मी सुरेश चंद्र जोशी उम्र 48 वर्ष को वन विकास निगम के डिपो संख्या 4 और 5 के बीच डंपर ने जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई, उक्त घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत दिवस शाम के समय खरीददारी करने साइकिल द्वारा लालकुआं बाजार आए सिडकुल की टाटा मोटर्स कंपनी में सेवारत सुरेश चंद्र जोशी जब खरीददारी कर साइकिल द्वारा वापस देर शाम लगभग 8:30 बजे घर को लौट रहे थे तभी वन निगम के डिपो संख्या 4 और 5 के बीच तेज गति से जा रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिन्हें हल्दूचौड़ चौकी के पुलिसकर्मी द्वारा पुलिस चौकी ले जाया गया, वहां से निजी वाहन द्वारा हल्द्वानी के निजी अस्पताल में परिवार वालों द्वारा ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, जैसे ही परिजनों को सुरेश जोशी के निधन की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। उक्त घटना से उनकी पत्नी ममता जोशी, 17 वर्षीय पुत्र दीपक और 12 वर्षीया पुत्री प्रिया का रो रो कर बुरा हाल है, अचानक हुए उक्त दर्दनाक हादसे से हर कोई हतप्रभ है। मिलनसार स्वभाव के सुरेश जोशी क्षेत्र में सदैव आसपास के लोगों के सुख-दुख में शरीक होते थे, उनके निधन से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार की प्रातः उनका चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

और पढ़े  हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *