इंडिगो- यात्रियों को मिलेगा कितना मुआवजा?, एयरलाइन ने किया एलान, जानें किन पैसेंजर्स को राहत में क्या मिलेगा

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हालिया संकट से प्रभावित हुए यात्रियों के लिए रिफंड के बाद अब अतिरिक्त मुआवजे का एलान किया है। हालांकि, यह राहत सिर्फ कुछ चुनिंदा यात्रियों को ही मिलेगी।

आइये जानते हैं इंडिगो का क्या एलान रहा? किन यात्रियों को राहत मिलेगी? और इससे इंडिगो पर कितना दबाव बढ़ेगा?

इंडिगो का क्या एलान?
इंडिगो ने कहा है कि अगर यात्रियों ने अपने टिकट किसी ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म से लिया है तो उनके रिफंड के लिए सारी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, एयरलाइन के पास सिस्टम में ऐसे यात्रियों की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में वे यात्री इंडिगो की ईमेल आईडी- customer.experience@goindigo.in पर जानकारी दे सकते हैं। हम उनकी सहायता जारी रखेंगे।

इंडिगो ने आगे कहा कि 3, 4 और 5 दिसंबर को हमारे साथ यात्रा करने वाले लोगों का अनुभव खराब रहा और वे कई घंटों तक एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। इनमें से कई लोग जबरदस्त भीड़ की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए। हम ऐसे प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपये के ट्रैवल वाउचर मुहैया कराएंगे। ये ट्रैवल वाउचर अगले 12 महीने में इंडिगो के साथ किसी भी यात्रा में इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

इंडिगो ने साफ किया कि यह अतिरिक्त मुआवजा है। एयरलाइन के मुताबिक, वह सरकार की गाइडलाइंस के तहत उन उपभोक्ताओं को 5000 रुपये से 10,000 रुपये तक का मुआवजा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है, जिनकी उड़ानें जानकारी दिए बिना डिपार्चर टाइम से 24 घंटे के अंदर रद्द की गईं।
इंडिगो पर 3, 4 और 5 दिसंबर को प्रभावित यात्रियों को ट्रैवल वाउचर देने से कितना पड़ेगा बोझ?
इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक, उसके प्रतिदिन 3 लाख 20 हजार यात्री हैं। यह एयरलाइन हर दिन 2300 से ज्यादा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है। इन तीन दिनों के आंकड़े जुटाए जाएं तो सामने आता है कि इन दिनों में सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द हुईं, जिनसे हजारों यात्रियों की उड़ानें रद्द हुईं। ऐसे में एयरलाइन पर इन ट्रैवल वाउचर से ही सैकड़ों करोड़ का बोझ पड़ने की संभावना है।
और पढ़े  ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब: नौरोजी नगर का एक्यूआई 416, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में है ऐसा हाल

    दिल्ली में दिवाली के त्योहार से पहले ही वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज सुबह इस संबंध में जानकारी जारी की…

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…