मदीना शरीफ की पवित्र मस्जिद में पहुंचे प्रयागराज के रहने वाले सुफ़ियान अल्लाहबादी ने संत के लिए दुआ की। वे दुआ मांगते है कि ‘हे अल्लाह, भारत के महान संत प्रेमानंद महाराज को शीघ्र स्वस्थ करें, ताकि वे अपने भक्तों का मार्गदर्शन जारी रख सकें।’ इस दौरान सुफ़ियान ने अपने मोबाइल पर संत का फोटो दिखाते हुए कहा कि संत प्रेमानंद की तबीयत के बारे में खबर मिलने पर वे चिंतित हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
इतना ही नहीं सुफियान ने आगे ये भी कहा कि संत प्रेमानंद बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा कि कोई हिंदू हो या फिर मुसलमान, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जरूरी ये है कि इंसान अच्छा हो और सच्चा। सुफियान का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोगों द्वारा तमाम सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर वायरल किया जा रहा है।