हरिद्वार: सुनील राठी ने मांगी 50 लाख की रंगदारी,राठी ने व्हाट्सएप कॉल पर दी धमकी

हरिद्वार: सुनील राठी ने मांगी 50 लाख की रंगदारी,राठी ने व्हाट्सएप कॉल पर दी धमकी

कनखल के रहने वाले एक कारोबारी से जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। राठी ने व्हाट्सएप पर कॉल कर रकम न मिलने पर रोशनाबाद में उसके प्लाट पर अपने पांच आदमियों से कब्जा कराने की धमकी भी दी। इससे पहले भी राठी के गुर्गे कारोबारी और उसके भाई को हथियार दिखाकर धमकी दे चुके हैं। जिसके चलते सिडकुल थाने में कुख्यात सुनील राठी और उसके पांच गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: मंत्री से लेकर डॉक्टर तक की कुंडली का पोस्टमार्टम करेगी पुलिस, ऑपरेशन ट्रैक-7 अभियान शुरू
  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

    बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के…

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…