हल्द्वानी:- छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, देर शाम परिणाम आ जाएंगे सामने

हल्द्वानी:- छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, देर शाम परिणाम आ जाएंगे सामने

कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में आज सुबह 9:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। कॉलेज चुनाव को लेकर पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी की हुई हैं। कॉलेज में छात्र और छात्राओं के प्रवेश के लिए दो अलग-अलग द्वारा बनाए गए हैं और दोनों ही गेटों पर कॉलेज फैकल्टी छात्र छात्रों की पूरी जांच करने के बाद ही प्रवेश दे रहे हैं। कॉलेज परिसर में मोबाइल या अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह से प्रतिबंधित किए गए हैं। मतदान की बात की जाए तो एमबीपीजी कॉलेज में कुल 10000 के लगभग छात्र हैं जिसमें की 6000 की संख्या छात्रों की है और 4000 के लगभग छात्राएं यहां अध्ययन कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा बताया गया है कि वोटिंग दोपहर 2:00 बजे तक कराई जाएगी उसके पश्चात किसी भी छात्र का कॉलेज परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और उम्मीद जताई जा रही है की शाम लगभग 5:00 बजे तक चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए  जाएंगे साथ ही आज ही शपथ ग्रहण सामारोह भी होगा। वहीं इस मौके पर किसने क्या कहा आप भी सुनिए.

बाइट – ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

<strong>हल्द्वानी:- छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू,  देर शाम परिणाम आ जाएंगे सामने</strong>

और पढ़े  देहरादून: आज होगा युवा संवाद कार्यक्रम, CM धामी 140 युवाओं से सुनेंगे विकसित उत्तराखंड का विजन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…