हल्द्वानी- गरज गया गजराज का बुलडोजर: 100 से ज्यादा मकान तोड़े, मेयर ने मौके पर पहुंचकर हौसला अफजाई की

 

नगर निगम हल्द्वानी की टीम ने सोमवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट की मौजूदगी में बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित लाइन नंबर आठ में दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया। हल्का विरोध भी हुआ, इसके बावजूद नालियों के ऊपर किए गए सौ से अधिक पक्के निर्माण हटा दिए। मेयर टीम की हौसला अफजाई करते रहे।

उन्होंने एक बार स्पष्ट किया कि अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। दोपहर बाद नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम दो जेसीबी मशीनें लेकर लाइन नंबर आठ में पहुंची। कुछ देर बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट भी वहां पहुंच गए। टीम ने बुलडोजर की मदद से गली की शुरुआत से ही अभियान शुरू किया। अलग-अलग स्थानों पर नालियों के ऊपर बनाए गए स्लैब हटाए, झांपों और नालियों के ऊपर बनाई गई सीड़ियों व दीवारों को ध्वस्त कर दिया।

 

इससे अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मची रही। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बनभूलपुरा के थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने पुलिस की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया।काफी देर तक चले इस अभियान के दौरान मेयर नगर निगम की टीम की हौसला अफजाई करते रहे। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले अतिक्रमण हटाया जाए। मेयर ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। खुद अतिक्रमण हटाएंगे तो नुकसान नहीं होगा। बुलडोजर चलेगा तो नुकसान होगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह के अलावा लेखाधिकारी गणेश भट्ट, अमोल असवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  ऋषिकेश: त्रिवेणी घाट की पार्किंग में अचानक अनियंत्रित हुई हरियाणा नंबर की कार, गंगा में जा पहुंची, मचा हड़कंप
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…