हल्द्वानी- Accident: तीनपानी के पास दर्दनाक सड़क हादसा…कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर, उड़े परखचे, दो लोगों की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

 

 

हल्द्वानी के मंडी चौकी के पास मंगलवार देर रात एक स्वीफ्ट कार (UK02A-9035) की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ लोग स्वीफ्ट कार में ही फंसे रह गए। नकारी के मुताबिक कल रात लगभग 02.40 बजे चौकी मण्डी में एक ट्रक चालक ने सूचना दी कि बरेली रोड तीनपानी मण्डी हल्द्वानी के पास एक स्वीफ्ट कार जिसका नम्बर UK02A-9035 का किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई है, जिसमें कुछ व्यक्ति फसे है। उक्त सूचना पर रात्रिधिकारी व पीसी-1 व चौकी मण्डी पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे तो कार में तीन व्यक्ति फसे थे। मौके पर फायर कर्मियों को बुलाकर कटर के माध्यम से वाहन को काटकर तीनों व्यक्तियों को बाहर निकाला।

 

हल्द्वानी- Accident: तीनपानी के पास दर्दनाक सड़क हादसा…कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर, उड़े परखचे, दो लोगों की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

बाहर निकालकर उन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने संजीव कुमार चौबे (पुत्र पूरन चन्द्र, निवासी छतीउडेरा, बागेश्वर) और गौरव जोशी (पुत्र भुवन चन्द्र जोशी, निवासी विलौना, बागेश्वर) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हिमांशु कुमार (पुत्र कुन्दन प्रसाद, निवासी विलौना सेरा, बागेश्वर) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी संबंधित परिजनों को दी जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

हल्द्वानी- Accident: तीनपानी के पास दर्दनाक सड़क हादसा…कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर, उड़े परखचे, दो लोगों की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

और पढ़े  कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए लगी कतार, जाम से भी जूझे लोग
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…