उत्तराखंड: इस विधायक को मिला 3 करोड़ में मंत्री बनाने का ऑफर, गृहमंत्री के बेटे के नाम से आई कॉल

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बेटा बताकर अज्ञात व्यक्ति ने रुद्रपुर विधायक को मंत्री बनाने के नाम पर तीन करोड़ की मांग की। शक होने पर विधायक के सहयोगी ने फोन पर हुई बातचीत को रिकोर्ड कर लिया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया।

कोतवाली में दी तहरीर में विधायक शिव अरोरा के सहयोगी अभिषेक मिश्रा ने कहा कि 13 फरवरी को विधायक रुद्रपुर  शिव अरोरा के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने अपना परिचय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के रूप में देते हुए लगभग 14 मिनट 22 सेकंड बात की। कहा कि वह अभी अडानी के बेटे की शादी से लंदन से वापस आ रहा है। उक्त व्यक्ति ने स्वयं को जय शाह बताया तो विधायक को शक हो गया कि यह कोई फ्रॉड कॉल है। विधायक के फोन पर रिकोर्डिंग नहीं होने से उन्होंने अपना फोन कॉल लाउडस्पीकर में डालकर अपने सहयोगी से कॉल को रिकार्ड करने की बात कही। फोन में 12 मिनट 51 सेकंड तक रिकॉर्डिंग की गई है। फोन पर जय शाह नाम का व्यक्ति दिल्ली के राजनीति पर बात करने लगा साथ ही पापा को मीटिंग पर व्यस्त होने की बात कहने लगा। उसने उत्तराखंड सरकार में महत्वपूर्ण पद देने की बात कही। उसने कहा कि उत्तराखंड सरकार के तीन मंत्री बदलने है और आपका नाम मंत्री के लिए आया है। उसने अन्य विधायकों को भी मंत्री पद देने की बात कही।

उसने कहा कि पापा (अमित शाह) 14 फरवरी को हल्द्वानी राष्ट्रीय खेलों के समापन पर आ रहे है। उसके बाद वे दिल्ली आयेंगे। तब तक आप दिल्ली आ जाइये। इस बीच उसने अपने आप को जय शाह बताते हुए कहा कि मेरी नड्डा अंकल से भी आपके विषय में बात हो गई है। उन्होंने पार्टी फंड में आपसे सहयोग तीन करोड़ की अपेक्षा की है। इसकी व्यवस्था आपको दिल्ली में करनी है और हम आपका नाम फाइनल कर रहे है। विधायक ने अमित शाह एंव नड्डा से बात करवाने के लिए कहा तो कहने लगा वो इस समय बहुत व्यस्त है। मैं आपकी बात बाद में करा दूंगा। इसके बाद इसी नंबर से कई बार कॉल आई थी मगर विधायक ने इसे रिसीव नहीं किया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर कालर को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

और पढ़े  ऋषिकेश: रिजॉर्ट संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
कुमाऊं के इस विधायक को तीन करोड़ में मंत्री बनाने का ऑफर, गृहमंत्री अमित शाह के बेटे के नाम से आई कॉल

 

  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…