हल्द्वानी : सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य से 3.50 लाख की साइबर ठगी, ईपीएफओ अधिकारी बनकर किया फोन, लिंक भेजकर उड़ा ली रकम

 

खुद को ईपीएफओ अधिकारी बताकर साइबर ठग ने सेवानिवृत्त महिला प्रधानाचार्या के खाते से 3.50 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। ठग ने दो दिसंबर 2025 को उन्हें एक लिंक भेजा और इस पर क्लिक करते ही महिला के खाते से पैसे गायब हो गए। हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

तहरीर में महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास दिसंबर माह में एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय का अधिकारी बताया और पीएफ प्रमाणपत्र अपडेट करने की बात कही। कुछ देर बाद सत्यापन का लिंक भेजा। इस पर क्लिक करते ही उनके खाते से 3.50 लाख रुपये कट गए।

महिला ने बताया कि बैंक में कार्यरत बेटे को जानकारी देने पर कुल धनराशि में से 10 हजार रुपये होल्ड हो गए। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद जीरो एफआईआर दर्ज किया था। जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नगर आयुक्त की बनी क्लोन आइडी

नगर आयुक्त परितोष वर्मा की फोटो लगाकर किसी शातिर ने क्लोन आईडी बना ली। फेसबुक पर बनाई इस आईडी के जरिये वह लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर पैसे की डिमांड कर रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि क्लोन आईडी की जानकारी मिली है। शिकायत की है। लोगों से अपील है कि वह फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकार करें।

और पढ़े  उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 6 आईएएस अफसरों के विभाग बदले, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…