हल्द्वानी- इतनी ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, fir दर्ज

ल्द्वानी में बनभूलपुरा पुलिस ने रविवार रात इंदिरा नगर के यात्री विश्राम गृह के पास से बहेड़ी के रहने वाले तस्कर मोहम्मद उमैर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 121 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

पुलिस टीम गौलापुल से होते हुए इंदिरानगर क्रॉसिंग के पास पहुंची। यहां पहले से मौजूद एसओजी के साथ मिलकर टीम ने स्मैक तस्कर की घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान गौला पार्किंग के पास बने यात्री विश्राम गृह के पास बैठा मोहम्मद उमैर निवासी मोहल्ला शेखुपुरा टांडा, वार्ड नंबर 23, अजीज गली थाना बहेड़ी जिला बरेली टीम को देखकर भागने लगा। एसओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि टीम ने उसे पकड़ा तो उसके पास से एक पन्नी में 121 ग्राम स्मैक मिली।

बहेड़ी से लाकर खपाने की तैयारी

बनभूलपुरा स्मैक की बड़ा हब बनता जा रहा है। यहां आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। हर महीने में तीन से चार मामले स्मैक के आ रहे हैं और इसमें से 50 प्रतिशत बनभूलपुरा से ही जुड़े हैं।

 

 

और पढ़े  उत्तराखंड: हनुमान अंश फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…