हल्द्वानी : चोरगलिया में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, जान गई

चोरगलिया के गाजीपुर इलाके में रहने वाले कमलेश बेलवाल (35) का सोमवार देर रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर कमलेश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। आननफानन उन्हें गंभीर हालत में मुखानी स्थित एक अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कमलेश बेलवाल ठेकेदारी का काम करते थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

और पढ़े  देहरादून: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर अचानक बेपटरी हुई दून एक्सप्रेस, वॉशिंग लाइन में जाते समय हुआ हादसा
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…