हल्द्वानी: पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार बिना रवन्ने के काट ले गया 150 पेड़, वन विभाग ने लोनिवि के खिलाफ किया था केस

 

 

चोरगलिया रोड पर रेलवे फाटक से गौलापार स्टेडियम तक बनने वाली सड़क के निर्माण के लिए 150 पेड़ काटे गए। लोक निर्माण विभाग का ठेकेदार बिना रवन्ना कटाए पेड़ काट ले गया। इस पर वन विभाग ने लोनिवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हैरत यह है कि दो माह बाद भी न जुर्माने का निर्धारण किया गया और न कार्रवाई हुई। पिछले साल गौला नदी के उफान पर आने से चोरगलिया रेलवे फाटक से गौला पुल के बीच सड़क वह गई थी। टूटी सड़क से यहां आवागमन सिंगल लेन हो गया है। इससे जाम लग रहा है और हादसों का भी अंदेशा बना हुआ है। सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव बनाया। इसमें 150 पेड़ आड़े आ रहे थे। इस पर लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग से पेड़ काटने की अनुमति ली।

पेड़ कटाने के लिए टेंडर जारी हुए। ठेकेदार पेड़ कटवाकर उन्हें उठा ले गया। इसके बावजूद लोनिवि ने वन विभाग को शुल्क जमा कर रवन्ना नहीं कटवाया। इस पर वन विभाग ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ मार्च में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन दो माह बाद बीच गए, न तो जुर्माने का निर्धारण हो पाया और न ही कार्रवाई हुई।

 

इस संबंध में डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि पेड़ काटने की अनुमति तो दी थी लेकिन लकड़ी उठाने से पहले शुल्क जमा करना होता है जो उन्होंने नहीं किया। रवन्ना न कटाने की वजह से गौला रेंज में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच जारी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के नगर निकायों में नए सिरे से खुलेंगे आरोग्य मंदिर, जल्द जारी होंगे नए दिशा-निर्देश
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…