देहरादून: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज देहरादून में, पहले दिन कोर कमेटी, मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद उनके पहले दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले ही दिन नितिन दो अहम बैठक करेंगे।

नितिन नवीन बृहस्पतिवार को शाम 4:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश कार्यालय में शाम 6:15 से कोर कमेटी और इसके बाद मंत्रियों की बैठक लेंगे। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक 25 जगह पर भाजपा अध्यक्ष का स्वागत होगा। इस दौरान युवा और महिला कार्यकर्ता पारंपरिक अंदाज में नजर आएंगे।

शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल पहुंचेंगे। यहां 11 बजे से विभिन्न बैठकों का दौर शुरू होगा।

 

संतों के साथ करेंगे संवाद
सबसे पहले सांसद, विधायकों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे से प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। शाम चार बजे से वह महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों के साथ चर्चा करेंगे। शाम को वे मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी एवं प्रदेश प्रवक्ता की बैठक लेंगे। शाम को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती करेंगे और संतों के साथ संवाद करेंगे।

 

 

प्रवास के अंतिम दिन शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर बूथ संख्या 141 के बूथ अध्यक्ष के डाककरा, गढ़ी कैंट स्थित आवास पर जलपान करेंगे। इसके बाद वहां से बूथ समिति 138, दुर्गामल्ल मंडल की बैठक में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे सिंघनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कॉन्क्लेव में शामिल होंगे फिर दोपहर दो बजे से सीएम आवास स्थित मुख्य मुख्य सेवक सदन में युवा संवाद कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद शनिवार को शाम 4:35 बजे वे देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए लौट जाएंगे।

और पढ़े  देहरादून- स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ा, भारी बारिश के के बीच जंगल में फंसे छह छात्र, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love