उत्तराखंड: राज्य में 5 और मरीजों में कोविड की पुष्टि, 10 पहुंची संख्या, एम्स ऋषिकेश के 2 डॉक्टर भी शामिल

Spread the love

 

राज्य में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसमें ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। इसमें से छह मरीज अभी कोरोना एक्टिव हैं। इसमें से एक मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि पांच अन्य मरीज होम आइसोलेशसन में हैं।

बुधवार को 19 मरीजों की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। इनमें से पांच मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें से दो प्रदेश के निवासी हैं। जबकि अन्य तीन मरीज हैदराबाद, बंगलुरू और बिजनौर की यात्रा कर लौटे थे। प्रदेश भर में अभी कोरोना के छह मरीज एक्टिव हैं। इसमें से ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं।

कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों में अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियां को और भी तेज कर दिया गया है।

प्रदेश में बुधवार को पांच नए मामले सामने आने के बाद सभी को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चिकित्सा इकाईयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सशक्त बहना उत्सव: CM धामी ने महिला समूहों से खरीदे उत्पाद, ‘वोकल फॉर लोकल’ को आगे बढ़ाने का किया आह्वान
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love