हल्द्वानी- मंडी व्यापारियों ने नहीं मानी सुलह, विपणन बोर्ड अध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े

 

 

हल्द्वानी में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड (मंडी परिषद) के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू और मंडी व्यापारियों के बीच उपजा विवाद थम नहीं रहा है। रविवार को दायित्वधारी शंकर सिंह कोरंगा ने आलू फल आढ़ती व्यापारी और गल्ला मर्चेंट एसोसिएशन से विपणन बोर्ड अध्यक्ष और व्यापारियों के बीच संवाद के जरिये समाधान निकालने की अपील की लेकिन व्यापारी अपने रुख पर कायम रहे। उन्होंने दो टूक कहा कि अध्यक्ष को पद से हटाने से कम कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा।

व्यापारियों का कहना है कि एक जनवरी को हड़ताल के दौरान हुई वार्ता में मंडी परिषद अध्यक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिससे पूरे व्यापारी समाज को अपमानित होना पड़ा। इसी मुद्दे पर सरकार को 15 दिन का समय देते हुए अध्यक्ष को निलंबित करने की मांग की गई थी। पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी व्यापारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि 14 जनवरी तक मांग पूरी नहीं हुई तो 15 जनवरी को बैठक कर 16 जनवरी से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। बैठक में दीपक पाठक, केशव दत्त पलड़िया, सज्जाद अली, दुर्गा दत्त तिवाड़ी, नंदा बल्लभ बृजवासी, विपिन गुप्ता, गिरीश गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता आदि थे।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने व्यापारियों का अपमान हुआ है। 14 जनवरी तक विपणन बोर्ड अध्यक्ष को हटाने की मांग पूरी नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। – कैलाश जोशी, अध्यक्ष, आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन

व्यापारियों से विपणन बोर्ड अध्यक्ष से संवाद कर समाधान निकालने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री से भी इस विषय में बात की जाएगी। कमेटी के स्तर पर निर्णय लेकर जल्द सकारात्मक पहल की जाएगी। – शंकर सिंह कोरंगा, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद


भाजपा माले ने दिया व्यापारियों को समर्थन

और पढ़े  उत्तराखंड: 28 नवंबर को मानाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, राज्य से तहसील स्तर तक 300 स्थानों पर होगी मॉकड्रिल

भाजपा माले ने मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंडी व्यापारी एसोसिएशन की मांगों पर समर्थन दिया। भाकपा माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस संबंध में निर्णय लेना चाहिए।

 

  • Related Posts

    हरिद्वार: चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- हैट्रिक बनाएगी भाजपा, साधे नौ मंत्र

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की…

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…