हल्द्वानी- मैं हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में अपनी बदहाली पर शर्मिंदा हूं, इस वजह से रेल यात्री होते है परेशान

हल्द्वानी- मैं हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में अपनी बदहाली पर शर्मिंदा हूं, इस वजह से रेल यात्री होते है परेशान

कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला हल्द्वानी शहर का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ट्रेन से उतरने से लेकर गेट तक आने तक यात्रियों के स्वागत करते हुए कई बोर्ड लगे हैं, पर सभी बोर्ड जर्जर हालत में या आधे गिर चुके हैं। अब, हल्द्वानी आने पर आपको रेलवे से कोई उम्मीद नहीं होनी चाहिए, आप स्वयं अपना स्वागत कीजिए…

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन इज्जतनगर मंडल में आता है। नैनीताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, मुनस्यारी आदि पर्यटक स्थलों पर जाने के लिए यहां पहुंचने के बाद सैलानी अपनी पहाड़ की यात्रा शुरू करते हैं। अनदेखी के चलते स्टेशन का प्रवेश द्वार अपनी पहचान भूल चुका है। स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए बजरी भरे रास्ते से जाना पड़ता है। प्लेटफार्म पर कुत्तों और बकरियों का कब्जा रहता है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास हो रहा है। जल्द स्टेशन पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

10 जगह टोंटी, 2 वाटरकूलर, पानी सिर्फ एक में
रेलवे स्टेशन में पीने के पानी की 10 जगह टोंटियां लगीं हैं। इसमें से पानी केवल एक स्थान पर आता है। वहीं प्लेटफार्म नंबर 2 पर दो वाटर कूलर लगे हैं। दोनों में पूरे दिन पानी नहीं आता है। इस वजह से लोगों को मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है।

बजरी में आम पार्किंग, टाइल्स पर खड़ी होती है जिम्मेदारों की बाइक
रेलवे स्टेशन के बाहर पूरी मार्ग उखड़ा हुआ है। यहां आने वाले आम लोगों को पार्किंग होती है। वहीं प्लेटफार्म पर जाते समय वेटिंग रूम के बगल में खास लोगों की पार्किंग होती है। यह टाइल्स से बना सुसज्जित स्थान है।

और पढ़े  उत्तराखंड: परिवहन निगम कर्मचारियों को तीन महीने बाद मिला चेक...लेकिन उस पर 2029 की तारीख

अपनी सुरक्षा स्वयं करें, आरपीएफ चौकी का गेट बंद है
रेलवे स्टेशन पर बनी रेलवे सुरक्षा बल की चौकी दिनभर बंद रहती है। अगर कोई घटना हो जाए तो यात्रियों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। लोग खुद अपनी सतर्कता से यात्राएं कर रहे हैं।

खुद बीमार प्राथमिक चिकित्सा कक्ष
स्टेशन पर प्राथमिक चिकित्सा का कमरा बना है। इसके बाहर नि:शुल्क व्हील चेयर, प्राथमिक चिकित्सा के लिए सहायता उपलब्धता लिखा है। परंतु उस कमरे में ताला लगा है। दरवाजे का एक हिस्सा तोड़कर किसी ने होल कर दिया है।

  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…