हरिद्वार: अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

अंकिता भंडारी हत्याकांड विवाद के बीच सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि महिला ने व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ देने की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

 

पुलिस के अनुसार, टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी दीपिका राठौर ने शनिवार 24 अक्तूबर की रात रानीपुर कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार के खिलाफ अश्लील एवं मानहानिकारक टिप्पणियां कर रही थी। इससे परिवार की छवि धूमिल हो रही थी। आरोप लगाया कि उसने व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने रविवार को सहारनपुर में दबिश दी, जहां से उर्मिला सनावर निवासी रेलवे लाइन मोहल्ला गोविंदनगर, थाना सदर बाजार सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य कर विभाग ने दो माइक्रो ब्रेवरीज और आठ बार-क्लबों में मारे छापे, 2.5 करोड़ की कर चोरी पकड़ी

 

उर्मिला और सुरेश से सीबीआई कर चुकी पूछताछ

अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर ने कथित वीआईपी का जिक्र करने के साथ ही कई दावे करते हुए मामले में वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी। प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर से हरिद्वार और उर्मिला सनावर अलग-अलग जगह पूछताछ की थी। अब इस बीच उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो देश-प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का विषय बन चुका है।

  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…