हल्द्वानी: अर्धनग्न होकर बाइक स्टंट करना युवक को पड़ गया महंगा,अब पहुंच गया थाने। 

रील बनाने के लिए अर्धनग्न होकर बाइक स्टंट करना चंपावत के युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक को पकड़कर चालान किया, फिर उसे छोड़ दिया। साथ ही उसकी बाइक को सीज कर दिया। यह मामला नैनीताल रोड पर रविवार रात हुआ। युवक के बाइक पर करतब करने का उसके दोस्त वीडियो बना रहे थे। स्टंट के दौरान कुछ लोग बाइक कि चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। किसी व्यक्ति ने इसकी शिकायत डॉयल 112 पर सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भाग गए।

बाद में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बाइक का नंबर पता किया और युवक को कॉल कर कोतवाली बुला लिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि युवक की पहचान चंपावत के रीठासाहिब के तोला रैकूनी निवासी श्याम सिंह निवासी के रूप में हुई। उसका चालान करते हुए बाइक को सीज कर दिया गया। युवक ने दोबारा ऐसा नहीं करने का लिखित माफीनामा भी दिया है।

और पढ़े  CM धामी बर्थडे: यमुनोत्री मंदिर में पूजा-अर्चना, दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…