हल्द्वानी- बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: पीएम आवास का फॉर्म जमा करने का आज अंतिम दिन, 8041 फॉर्म में से 5778 हो गए हैं जमा

Spread the love

 

ल्द्वानी के बनभूलपुरा में आयोजित शिविरों में सोमवार को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म लेने और उन्हें भरकर जमा करने वालों की भीड़ जुटी रही। मंगलवार को फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। अब तक कुल 8041 लोगों को फॉर्म बांटे जा चुके हैं जबकि सोमवार देर शाम तक 5778 फॉर्म जमा हो चुके थे।

 

रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद बनभूलपुरा के आठ वार्डों में छह स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर आज 31 मार्च तक लगने हैं। इन शिविरों में पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म वितरित और जमा किए जा रहे हैं।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि बूथ नंबर पांच में दो दिनों में सबसे अधिक भीड़ जुटी रही। देर शाम तक साढ़े पांच हजार से अधिक फॉर्म जमा करा दिए गए थे। मंगलवार तक सभी फॉर्म जमा करा लिए जाएंगे।

फॉर्म जमा होने के बाद उनकी स्क्रूटनी होगी। यदि फॉर्म में कमियां होंगी तो उन्हें दूर कराया जाएगा। पैरा लीगल वालेंटियर और नगर निगम कर्मचारी लोगों को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं। यदि किसी को फॉर्म भरने में दिक्कत हैं तो वह शिविर में आकर अपना फॉर्म भरवा सकते हैं। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम प्रमोद कुमार आदि भी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  लालकुआं- कच्ची शराब के साथ वीडियो की शर्मिंदगी, युवक ने दे दी जान
  • Related Posts

    लालकुआं- पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज FIR निरस्त करने की उठी मांग

    Spread the love

    Spread the love      उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने की…


    Spread the love

    देहरादून: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के घर पहुंचकर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the love     मुख्यमंत्री धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने इस दौरान उनके परिजनों…


    Spread the love