अयोध्या: हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर में लहराया भगवा ध्वज, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे विनय कटियार

नुमान जयंती के पावन अवसर पर राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के शिखर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवा ध्वज फहराया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कटियार रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज आरोहण किया। उनके साथ बजरंग दल के अन्य पदाधिकारी, पूर्व संयोजक समेत संगठन के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस आयोजन में बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 50 से अधिक साधु-संतों ने सहभागिता की। कुल मिलाकर लगभग 200 विशिष्ट अतिथि इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने।

राम मंदिर परिसर में स्थित उप मंदिरों में इन दिनों ध्वजारोहण की श्रृंखला जारी है।

इसी क्रम में हनुमान जयंती पर यह विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार शेष उप मंदिरों में भी जल्द ही ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठानों और जयकारों के बीच संपन्न इस आयोजन ने श्रद्धालुओं में खास उत्साह भर दिया।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…