हल्द्वानी: LPG सिलिंडरों की कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, तीन कर्मचारियों पर FIR दर्ज

 

हल्द्वानी के डहरिया में इंडेन गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सोमवार को इंडेन के आउटसोर्स कर्मचारियों ने खाली सिलिंडर लिए बिना दस भरे सिलिंडर एक फोटो स्टूडियो के पास छोड़ दिए। आयुक्त दीपक रावत ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तीन कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण गैस संकट की आशंका है और जिला प्रशासन व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित कर रहा है। सूचना मिलने पर आयुक्त रावत ने ठेकेदार और संबंधित कर्मियों को तलब किया।

उनसे दस भरे सिलिंडर एक साथ रखने और खाली सिलिंडर न लेने के संबंध में जानकारी मांगी गई। कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे कालाबाजारी का संदेह गहरा गया। आयुक्त ने केएमवीएन के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ला को निर्देश दिए कि आउटसोर्स कर्मचारी संदीप, प्रेमपाल सिंह ठाकुर और प्रमोद चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।

आयुक्त ने केएमवीएन और गैस एजेंसी के अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें सिलिंडर वितरण व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने और पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करने को कहा गया है।

गैस वितरण व्यवस्था को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कालाबाजारी और घटतौली की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। – दीपक रावत, मंडलायुक्त

और पढ़े  हरिद्वार में भारी ओलावृष्टि: मची अफरा तफरी, ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूटे, जान बचाने के लिए भागे लोग
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…