लालकुआं- पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज FIR निरस्त करने की उठी मांग

 

 

 उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने की मांग की। पत्रकारों ने तहसीलदार पूजा शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पत्रकार दीपक फुलेरा ने गैस किल्लत से संबंधित खबर को प्रमुखता से दिखाकर जनता की समस्याओं को उजागर किया। इस जनहितकारी कार्य के लिए दीपक फुलेरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार बल्कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को भी बाधित करने वाली है। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद बीसी भट्ट, नगर अध्यक्ष रंजीत बोरा, महामंत्री दीप जोशी, शानू, संजय जोशी, हरीश पनेरू आदि शामिल थे।

 

 

और पढ़े  देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले 2 इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…