नैनीताल के भास्कर को सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार से सम्मानित किया

Spread the love

प्लास्टिक और ई-कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचार और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु के पोस्टडॉक शोधार्थी व कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व शोधार्थी भास्कर सिंह बोहरा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्लास्टिक एंड ई-वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भास्कर को उनके उत्कृष्ट शोध पत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार से नवाजा गया।

 

नैनीताल निवासी बोहरा ने बताया कि 26-27 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित सम्मेलन का मुख्य विषय सर्कुलर इकोनॉमी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में हालिया तकनीकी प्रगति रखा गया था। भास्कर ने शोध प्रस्तुति मौखिक रूप से दी जिसे विषय विशेषज्ञों और जूरी सदस्यों ने काफी सराहा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के शोध प्लास्टिक प्रदूषण जैसी वैश्विक समस्याओं के समाधान में तकनीक की भूमिका को मजबूत करते हैं।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- बड़ी खबर: कल से कैंची धाम, भवाली और भीमताल में रहेगा डायवर्जन, टैक्सी-दोपहिया वाहनों पर रोक
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love