शुभेंदु का नामांकन: CM ममता पर बरसे गृह मंत्री शाह,भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं की भिड़ंत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सियासी दलों की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया।

 

अमित शाह ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी के साथ उनके रोड शो में भी हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी के साथ मिलकर अमित शाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक गढ़ में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।

ममता सरकार के तुष्टीकरण का होगा अंत : अमित शाह
भाजपा नेता अमित शाह ने एक्स पर अपने रोड शो का वीडियो साझा करते हुए कहा कि भवानीपुर में उमड़ा यह जनसैलाब बंगाल में परिवर्तन का प्रतीक है। तृणमूल कांग्रेस सरकार की विदाई निश्चित है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता सरकार के तुष्टीकरण का अंत होने वाला है और कमल खिलने वाला है।

वहीं, अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पूरा बंगाल ममता बनर्जी की विदाई करने के लिए तैयार है। शुभेंदु दा नंदीग्राम से लड़ना चाहते हैं। मैंने उनसे कहा था कि केवल नंदीग्राम ही नहीं, बल्कि ममता बनर्जी के घर में जाकर उन्हें हराना है। ममता बनर्जी बंगाल में सरकार तो बना पाई थीं, लेकिन नंदीग्राम में शुभेंदु दा के सामने चुनाव हार गई थी। इस बार ममता बनर्जी पूरे बंगाल में भी हारेंगी और भवानीपुर में भी हारेंगी।”

घुसपैठियों का जिक्र कर ममता बनर्जी पर शाह का निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ”हर जगह पर एक ही आवाज है, इस सरकार को बदल दो। ममता बनर्जी को बाय-बाय, टाटा कर दो। आज बंगाल की पूरी जनता, जो तोलाबाजी से त्रस्त है, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई से त्रस्त है, महिलाओं की असुरक्षा के त्रस्त है, बिना रोकटोक घुसपैठ करके बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है, इससे त्रस्त है। आए दिन बम धमाके, गोलीबारी से त्रस्त है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और भ्रष्टाचार का इतना रिकॉर्ड ममता बनर्जी ने जो बनाया है, इससे भी त्रस्त है।”

और पढ़े  नाना पाटेकर का निधन: खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा

उन्होंने कहा, ”पूरे बंगाल की जनता मांग कर रही है कि महान पश्चिम बंगाल के अंदर अब परिवर्तन होना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा की सरकार बननी चाहिए। पश्चिम बंगाल की सीमा को सील करके पश्चिम बंगाल और देश भर से घुसपैठियों को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालना चाहिए।”

टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से शुभेंदु अधिकारी के नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। बता दें कि अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार दोपहर को हाजरा क्रॉसिंग से रोड शो शुरू किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य भी उनके साथ रहे। यह रोड शो भवानीपुर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए सर्वे बिल्डिंग पर समाप्त हुआ। इसके बाद अमित शाह के साथ शुभेंदु अधिकारी ने कार्यालय में जाकर अपना नामांकन दाखिल किया।

पीएम मोदी भी कर सकते हैं भवानीपुर में चुनाव प्रचार
भाजपा नेताओं ने कहा कि नामांकन दाखिल करने में शाह की भागीदारी का उद्देश्य भवानीपुर चुनाव को पार्टी द्वारा दिए जा रहे महत्व को रेखांकित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी भवानीपुर में चुनाव प्रचार करने की संभावना है। गौरतलब है कि अमित शाह बुधवार की देर रात कोलकाता पहुंचे थे।

  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…