हल्द्वानी:- एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की ।।

Spread the love

 

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी हमले में भारतीय सेना के शहीद जवानों की छठवीं पुण्यतिथि पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी रामलीला मैदान स्थित डीके पार्क में पुलवामा के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक मदन बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा की पुलवामा आतंकी हमले में शहीद भारतीय सेना के जवानों की बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है क्योंकि भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत एवं भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है इसलिए भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने तक का मौका भी नहीं देते है तब जाकर हम अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते है इसलिए भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता इसीलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर उनके बलिदान को हमेशा याद रखती है और यह हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है
इसी क्रम में पर्यावरण प्रेमी मदन बिष्ट ने पुलवामा के शहीदों के नाम से पौधे वितरण कर लोगों से शहीदों के नाम पर पौधारोपण करने का आग्रह किया
इस दौरान पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक मदन बिष्ट प्रीती आर्या समाजसेवी तरुण सक्सेना सचिन गुप्ता हेमन्त कुमार साहू आशीष मेहरोत्रा राशि जैन जया जोशी योगिता बनोला सुमन वार्ष्णेय रवि गुप्ता मनीष पंत धर्मेंद्र साहू दीपा रावत रेखा बलूनी कुसुम बोरा प्रियंका देवल मन्ना परगई दीपा नेगी खुशी नागर श्रुति तिवारी श्याम भारती नन्दकिशोर आर्या संजू राजपूत अरविंद कुमार निखिल साहू संदीप यादव महेश साहू रमेश आर्या चन्दन आर्या सूरज मिस्त्री रोहतास प्रजापति दीपक कुमार जानकी कश्यप अमित गोस्वामी जवाहर लाल महेश्वरी दलजीत सैनी मोनू कुमार रोहित भण्डारी सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

और पढ़े  हल्द्वानी-  प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ नैनीताल जिले के डीएम ललित मोहन रयाल का एक्शन

 


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love