हल्दूचौड़- झूठी निकली स्कूटी चोरी की सूचना, पुलिस को भ्रामक सूचना देना पूर्व सैनिक को पड़ा भारी।

हल्दूचौड़- झूठी निकली स्कूटी चोरी की सूचना, पुलिस को भ्रामक सूचना देना पूर्व सैनिक को पड़ा भारी।

पुलिस ने भविष्य में इस तरह की पुनरावृति न करने की हिदायत देते हुए किया 5हजार का चालान।

रविवार को हल्दूचौड़ की हनुमान मंदिर रोड पर स्तिथ मिलन हेयर ड्रेसर के पास से स्कूटी चोरी हो जाने की भ्रामक सूचना देकर मीडिया और पुलिस दोनों को गुमराह करने पर पुलिस ने यहां बमेटा बंगर खीमा निवासी पूर्व सैनिक मोहन चंद का 5 हजार रुपए का चालान किया है।
गौर तलब है कि
रविवार प्रातः बमेटा बंगर खीमा निवासी पूर्व सैनिक मोहन चंद ने चौकी पुलिस और मीडिया के लोगों को सूचना दी कि उनकी स्कूटी संख्या यूके 04 आर 6317 जो कि हनुमान मंदिर रोड में मिलन हेयर ड्रेसर के पास खड़ी थी उसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है दिन दहाड़े चोरी की सूचना से जहां बाजार में हड़कंप मच गया वहीं मामला सोश्यल मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गया इधर दिन दहाड़े स्कूटी चोरी की वारदात की सूचना पर पुलिस महकमा भी अलर्ट हो गया पुलिस द्वारा तत्काल मामले की गहनता से पड़ताल किए जाने पर पता चला कि चोरी की सूचना भ्रामक है जिस पर पुलिस ने शिकायतकर्ता पूर्व सैनिक को पुनः इस तरह की पुनरावृति न करने की सख्त हिदायत देते हुए 5 हजार रुपए का चालान किया है।

और पढ़े  शत्रुघ्न सिन्हा: 'ममता बनर्जी ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली उसे राहुल जैसा नेता मिला', BJP पर क्या बोले?
  • Related Posts

    खोली पोल- यूएन में फिर पाकिस्तान बेनकाब, भारत का शहबाज शरीफ के दावों पर पलटवार

    संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र में भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ…

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…