हल्दूचौड़ / लालकुआँ : युवा दिलों की धड़कन प्रमोद बमेठा को सौंपी एनयूजेआई लालकुआँ की कमान

नेशनल यूनियन ऑफ जार्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तराखंड की प्रगति रिपोर्ट की राष्ट्रीय कार्यकारणी ने जमकर सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने उत्तराखंड से पहुंचे सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट की महा सचिव प्रसन्न मोहंती तथा राष्ट्रीय कार्यकारणी ने काफी सराहना की और उत्तराखंड को पत्रकार हितों व संगठन की मजबूती के लिए अग्रणीय बताया। बाद में चर्चा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर लालकुआं इकाई की जिम्मेदारी प्रमोद बमेटा को सौंपी गयी और आशा व्यक्त की कि प्रमोद बमेटा संगठन की मजबूती के साथ साथ पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत रहेंगे।
श्री बमेठा के मनोनयन पर उन्हें एनयूजे- आई के प्रदेश संरक्षक बह्मदत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय तलवार, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास झा, कुमायूँ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, मण्डल सचिव भगवान सिंह गंगोला, मनोज लोहनीआदि सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुशी का इज़हार किया है।

और पढ़े  मसूरी: झड़ीपानी में रेलवे की जमीन पर बढ़ा विवाद, भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम, 31 परिवारों को थमाया नोटिस
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…