उत्तराखंड: मसूरी पहुंचीं भाजपा की सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज, 2027 के रण से पहले संगठन की टटोल रहीं नब्ज

भाजपा की राष्ट्रीय नेता एवं लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज उत्तराखंड की सह-प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचीं। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री व भारत के पहले लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान विभिन्न समसामयिक, सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी हुई।

बांसुरी स्वराज को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा संगठन की ओर से गढ़वाल क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में वह इन दिनों गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों का दौरा कर रही हैं। प्रवास के दौरान वह पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं। इन बैठकों में क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है।
मसूरी प्रवास के दौरान विदुषी निशंक ने उनसे आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बांसुरी स्वराज के साथ विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा सुखद एवं स्मरणीय रही।
और पढ़े  लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…