उत्तराखंड: राज्य की 2 नर्सों को मिला फ्लोरेंस नाइटेंगल अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित।

उत्तराखंड के कुमाऊं की दो नर्सों शशिकला पांडे और गंगा जोशी को फ्लोरेंस नाइटेंगल अवॉर्ड 2021 से नवाजा गया। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों नर्सों को सम्मानित किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दोनों नर्सों को ट्वीट करते हुए बधाई दी। बता दें कि शशिकला नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में तैनात हैं। वहीं, गंगा जोशी खटीमा के उप जिला चिकित्सालय में एएनएम के पद पर तैनात हैं। गंगा जोशी को जागरूकता प्रोग्राम, कोविड-19 में विशेष योगदान, आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई ट्रेनिंग में प्रतिभाग करने पर यह पुरस्कार दिया गया है। जबकि, शशिकला पांडे को यह सम्मान उनकी ओर से मरीजों के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया है।

नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड पाने वालीं शशिकला पांडे बीडी पांडे अस्पताल की मेट्रन हैं। शशिकला को सम्मान मिलने पर बीडी पांडे अस्पताल में खुशी की लहर है। वह बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में पिछले 16 साल से सेवा दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना काल में भी उल्लेखनीय कार्य किए। जिसके चलते वह कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र से भी सम्मानित हो चुकी हैं। शशिकला पांडे अपने हंसमुख स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। अस्पताल के सफाई कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मी, स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी इनके ऊपर ही है। घर में 22 वर्षीय दिव्यांग बेटी व पैरालाइज्ड पति की देखभाल के साथ-साथ यह अस्पताल की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं। शशिकला पांडे का कहना है कि उनको अस्पताल प्रबंधन का पूरा सहयोग मिलता है। जिसके चलते वह अपनी ड्यूटी सही से कर पाती हैं। उनको अवॉर्ड मिलने पर अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने कहा कि अस्पताल की मेट्रन को यह सम्मान मिलने से अस्पताल का गौरव बढ़ा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: केदारताल ट्रैक पर दो पर्वतारोहियों के शव मिले, अन्य 6 लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी
  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…