Today Uttarakhand Foundation Day:- मुख्यमंत्री धामी ने दी शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि, राज्यपाल ने ली परेड की सलामी।

मुख्यमंत्री धामी राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भी जाएंगे जहां भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।
बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे और शहीदों को नमन किया। इसके बाद सीएम धामी देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर रैतिक परेड में शामिल हुए। वहीं राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रैतिक परेड की सलामी लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय बलबीर रोड पहुंच कर वहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का शुभारंभ व आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। करीब 12:30 बजे वह भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचेंगे। वह पौने तीन बजे उनका देहरादून लौटने का कार्यक्रम है।

आज दोपहर 3 बजे वह सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राज्य स्थापना दिवस एवं प्रगति से प्रकृति पथ तक विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेंगे। इसके बाद वह राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

और पढ़े  विकासनगर: शराब पीने के दौरान कहासुनी, विवाद में सीने में चाकू मारकर युवक की हत्या
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…