नैनीताल / हल्द्वानी- हल्द्वानी में हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर हल्द्वानी बार के साथ खड़ा हुआ व्यापार मंडल दिया अपना समर्थन

हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर नैनीताल के अधिवक्ताओं का एक वर्ग विरोध जता रहा है वहीं हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसका समर्थन किया है। वहीं व्यापार मंडल ने भी हल्द्वानी बार को अपना समर्थन दिया है।

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के सचिव विनीत परिहार ने मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा से मुलाकात कर उच्च न्यायालय के हल्द्वानी स्थानांतरण पर समर्थन मांगा। संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम जनमानस के लिए नैनीताल काफी महंगा शहर है। पर्यटन सीजन में सामान्य याचक को वहां रहकर न्याय की लड़ाई लड़ना दुश्वार हो जाता है। ऐसी स्थिति में हाईकोर्ट के हल्द्वानी शिफ्ट होने से लोगों को महंगाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही याचिकाकर्ताओं को आसानी भी होगी। वहीं बार एसोसिएशन के सचिन विनीत परिहार ने कहा कि हाईकोर्ट स्थानांतरण के समर्थन में अन्य संगठनों से भी मुलाकात कर बातचीत करेंगे।

और पढ़े  दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे हरीश रावत: कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, किया गंगा पूजन, बोले- मैं पार्टी का सिपाही
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…