उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने किया एलान,जल्द होंगी भर्तियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भी जाएंगे जहां भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

बुधवार सुबह स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीदों को नमन किया। इसके बाद सीएम धामी देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर रैतिक परेड में शामिल हुए। वहीं राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रैतिक परेड की सलामी ली।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पाठ्य पुस्तकों में आंदोलन का इतिहास शामिल होगा। साथ ही उन्होंने वाले समय 19 हजार से ज्यादा भर्तियां कराने की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। हम इसे 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प का मूलमंत्र अपनाया है।

और पढ़े  देहरादून: पास नक्शा हटा पोर्टल पर अपलोड किया फर्जी मैप, एई को नोटिस, नियमों की उड़ाई गई धज्जियां
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…