अयोध्या कार्निवल का भव्य आगाज़, पहले ही दिन उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

 

 

 धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी अयोध्या में मनोरंजन का नया अध्याय शुरू हो गया है। फॉरएवर लॉन में आयोजित अयोध्या कार्निवल का रविवार शाम भव्य शुभारंभ हुआ। मेले के प्रोपराइटर वीरेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्निवल में पहले ही दिन हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट, बच्चों की खिलखिलाहट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया।
शुभारंभ समारोह में सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आलोक सिंह रोहित, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख शिवेंद्र सिंह तथा समाजसेवी राकेश जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर कार्निवल का शुभारंभ किया और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मेले के प्रोपराइटर वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि अयोध्या केवल आस्था की नगरी ही नहीं, बल्कि संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की भी पहचान है। इसी सोच के साथ अयोध्या कार्निवल का आयोजन किया गया है, ताकि शहरवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को एक ही स्थान पर सुरक्षित, स्वच्छ और पारिवारिक मनोरंजन का माहौल मिल सके। उन्होंने बताया कि पूरे मेले में सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
कार्निवल में बच्चों के लिए आधुनिक झूले, एडवेंचर राइड्स, गेम जोन, सेल्फी प्वाइंट, आकर्षक लाइटिंग, लाइव सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे फूड स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शाम होते ही पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा और परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने देर रात तक मेले का आनंद लिया।
आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत संध्या और मनोरंजन से जुड़े विशेष आयोजन भी होंगे, जिससे अयोध्या कार्निवल शहर के सबसे बड़े पारिवारिक उत्सव के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।
अंत में मेले के प्रोपराइटर वीरेंद्र जायसवाल ने अयोध्या सहित आसपास के जनपदों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित पहुंचकर इस भव्य कार्निवल का आनंद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए यादगार अनुभव लेकर आएगा।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: 2आरोपियों को रिमांड पर लेकर जेल से निकली पुलिस, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

Spread the love
  • Related Posts

    हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।…


    Spread the love

    CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the love सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना…


    Spread the love