CM योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा, परिवारवाद और वसूली के लगाए आरोप,एक सैफई, दूसरा रामपुर का परिवार ही विकसित हुआ’, भर्ती से चाचा-भतीजे करते थे वसूली

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर जिले में 690 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले प्रदेश में विरासत का अपमान होता था, कांवड़ यात्रा तक पर रोक लगाने की बातें होती थीं, सरकारी भर्तियों में वसूली होती थी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था, धार्मिक आस्था और विकास तीनों को नई पहचान मिली है।

रामपुर में योगी के निशाने पर सपा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान दंगे, फसाद और सांस्कृतिक विरासत के अपमान से जुड़ गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासन में कांवड़ यात्रा, होली, दीपावली, रामनवमी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों में बाधाएं खड़ी की जाती थीं। आज प्रदेश में सभी पर्व बिना किसी रोक-टोक के पूरे उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं और कांवड़ यात्रा भी शांतिपूर्ण ढंग से निकल रही है।

 

रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़’
मुख्यमंत्री ने कहा कि। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी, प्रयागराज का विकास नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।

 

 

गरीबों और दलितों की जमीनों पर होते थे कब्जे’
योगी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासन में रामपुर में गरीबों और दलितों की जमीनों पर कब्जे किए जाते थे। वाल्मीकि समाज के लोगों को उनकी जमीनों से वंचित किया गया और सत्ता का इस्तेमाल जनता के हितों के बजाय कुछ लोगों के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया और आज रामपुर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: चढ़ावा चोरी की रकम से लखनऊ में खरीदी गईं बेशकीमती संपत्तियां, इन 8 आरोपियों की हो रही जांच

‘भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे वसूली पर निकल पड़ते थे’
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी भर्तियां भ्रष्टाचार और धांधली का माध्यम बन चुकी थीं। भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे वसूली के लिए निकल पड़ते थे और कई भर्तियों पर अदालत को रोक लगानी पड़ती थी। उन्होंने दावा किया कि अब सरकारी नौकरियां पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं।

दो परिवारों तक सीमित था विकास
योगी ने आरोप लगाया कि पहले विकास केवल एक सैफई परिवार और दूसरा रामपुर का एक परिवार तक सीमित था, जबकि बाकी प्रदेश विकास से वंचित रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और उत्तर प्रदेश देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।
रामपुर के चाकू का सपा ने किया दुरुपयोग
मुख्यमंत्री ने रामपुर के प्रसिद्ध चाकू उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि चाकू अगर गलत व्यक्ति के हाथ में पड़ जाए तो वह डकैती डालने का हथियार बन जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने रामपुर के चाकू का उपयोग उद्योग और रोजगार बढ़ाने के बजाय जमीनों पर कब्जे करने के लिए किया। योगी ने कहा कि अब वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के जरिए रामपुर के पैचवर्क, जरी-बूटा, वायलिन और चाकू जैसे पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान और बाजार मिल रहा है।

Spread the love
  • Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 मौतों वाली बिल्डिंग ढहाने की कार्रवाई शुरू

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के 32 दिन बाद शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा पर बोले CM योगी- यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा…


    Spread the love