सीजेपी- दिल्ली में सीजेपी नेताओं पर पुलिस का एक्शन,एयरपोर्ट से बस में दिल्ली ले जाए गए दिपके, सौरव और रांका, हिरासत में लिए गए मनीष सिसोदिया

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान बाद अलर्ट है। प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। राजधानी दिल्ली की सभी सीमा पर जगह-जगह पुलिस की चेकिंग हो रही है। सीजेपी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, कुछ जगहों पर इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

ज्ञानेश कुमार को लेकर विरोध प्रदर्शन

पंजाब में AAP के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव अधिकारी के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

हिरासत में लिए गए मनीष सिसोदिया

चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे मनीष सिसोदिया और पंजाब AAP के कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 

 

CJP और कुछ विपक्षी पार्टियां सिर्फ दिल्ली के लोगों की जिंदगी में खलल डाल रहीं

CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, “देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्ता सौंपकर उन पर भरोसा जताया है कि वे राष्ट्रीय हित और कल्याण से जुड़े फैसलों के ज़रिए देश को आगे ले जाएंगे। प्रधानमंत्री ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश की है; लेकिन CJP और कुछ विपक्षी पार्टियां सिर्फ़ दिल्ली के लोगों की ज़िंदगी में खलल डालने और अशांति फैलाने के लिए विरोध-प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही हैं… दिल्ली और देश के लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और जनहित को ध्यान में रखते हुए ज़रूरी कदम उठाए गए हैं…”

और पढ़े  दीपावली-छठ पर घर जाना आसान नहीं: त्योहारों से पहले ही ट्रेनों में नो रूम, पटना का हवाई टिकट दुबई से भी ज्यादा

 

 

यह भारत के संविधान के खिलाफ है

CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर सीपीआई नेता एनी राजा ने कहा कि “केंद्र सरकार का यहां सभी सुरक्षा बलों को तैनात करने का कदम बहुत निंदनीय है। असहमति जताना एक मौलिक अधिकार है और लोकतंत्र का मूल आधार है… यह भारत के संविधान के खिलाफ है… हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि संविधान सुरक्षित रहे और देश एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक राष्ट्र बना रहे।”

  • Related Posts

    CJP- गिरफ्तार होने आया हूं, अरेस्ट कीजिए अभिजीत दीपके, रांका और सौरव को पुलिस ने लिया हिरासत में

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान बाद अलर्ट है। प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई…

    फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत- मुख्य चुनाव आयुक्त पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार जाएंगे

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स…